अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उभरती हुई प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को एकजुट होकर बराबरी के हक़ के लिए जन आंदोलन चलाना होगा.! राजकुमार भारत। सर्वोदय नेता ने कहा आप सभी बहनें, नारी शक्ति न्याय,साहस, संवेदनशीलता और क्रांतिकारी योद्धा की वह आवाज बन रही है! संघर्षशील है! जो समाज के सभी क्षेत्रों में समानता की नई दिशा तय करने के लिए निरंतर प्रयासरत भी है! लेकिन आप सभी बहनों, माताओं और भारत की बेटियों को लम्बी लड़ाई लड़नी होगी और बराबर का हक़ लेने की भीख नहीं मांगेंगे, बल्कि स्वतन्त्र, स्वावलंबी और आर्थिक सामाजिक राजनैतिक तौर पर मजबूत बन कर कठोर तपस्या से खुद कठोर निर्णय आज नहीं तो कल अवश्य स्वयं आधी आबादी के महिलाओं के हितों समाजिक सुरक्षा एवं आत्मसम्मान और सुख शांति समृद्धि, व बराबरी का हक़ लेने के लिए निर्णय तो लेने ही होगें ! लेकिन आज आत्म मंथन भी आवश्यक है! राजकुमार भारत ने कहा हम साल में 8 मार्च को एक दिन विश्व महिला दिवस मनाते हैं! उसके बाद अपने आप से पूछिए.? साल भर क्या करते हो.? जबकि सच्चाई और वास्तविकता यह है, कि समाज के अनेक हिस्सों में आज भी महिलाओं को घरों में, कार्यस्थलों पर समाजिक जीवन में कठोरता, भेदभाव और दवाब का सामना करना पड़ता है! मानव तस्करी, जबरन देह व्यापार, घरेलू हिंसा, असमान अवसर व्यवहार जैसें रोजमर्रा में देखने, सुनने में अपराध हमें याद रखना होगा कि केवल हमें उत्सव मनाना पर्याप्त नहीं है! आवश्यकता हैं कि हर दिन महिलाओं के आत्मसम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट होकर खड़े और एकजुटता से लड़ें.! विशेष कर हमारी बेटियां भारत की नई युवा पीढ़ी किसान मज़दूर कामगार, छोटे दुकानदारों व्यापारिक कमेरा वर्ग की बहन बेटियों ही व्यवस्था परिवर्तन करनें में संघर्षशील समर्पित और इस वर्तमान व्यवस्था बदलाव की सबसे मजबूत आशा है! आइए हम संकल्प लें कि महिलाओं के बराबरी के हक़ प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान, न्याय और अधिकारों की लड़ाई सिर्फ आज एक दिन की नहीं, बल्कि हर दिन की प्रतिबद्धता बनें और साथ-साथ मानवता की सेवा ,सुख,शांति, समृद्धि,सुरक्षा,सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए,सभी बहन भाई सत्य प्रेम से मित्र बन मानवता धर्म निभायें और आज के नफ़रत फ़ैलाने वाले उन सभी झूटे भ्रष्टाचारी बेईमान चोरों का बहिष्कार करें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राजकुमार भारत, संस्थापक सर्वोदय किसान नेता एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, संयुक्त किसान मोर्चा (भारत) ग्राम स्वराज आंदोलन भारत किसान जागृति संगठन अभियान जारी रहेगा व्ययस्था परिवर्तन तक… 09255246238 ‌‌ जारीकर्ता: शीलम झा भारती, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ संयुक्त किसान मोर्चा (भारत) ग्राम स्वराज आंदोलन भारत किसान जागृति संगठन एवं प्रबंधक सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट वाराणसी से व विशेष महिला नेत्री विभिन्न प्रदेशों से उर्मिला देवी,जानवी सिंह झारखंड, ऋतुराज, उषा भारती हरियाणा, रत्ना सिंह दिल्ली, सिमरनजीत कौर सरोज अमरजीत कौर पंजाब, कृष्णा देवी , शांति पासवान,किरण कुशवाहा बिहार शबनम आदि

THANKS FOR READING UPDATED NEWS. WE HOPE YOU ARE SUFFICIENT TO AND AGREE WITH TRULY INFORMATION ABOUT BLOG AND WEBSITE सड़क समाचार (roadwaynews.com) WRITE IF ANY COMMENTS INFO@ROADWAYNEWS.COM


Discover more from सड़क समाचार

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Optimized by Optimole
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
×